Logo
ब्रेकिंग
शरद पूर्णिमा पर आयोजित निशुल्क श्वांस रोग शमन शिविर में 480 रोगी हुए लाभान्वित छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा मच्छर जनित रोगों डेंगू मलेरिया की रोकथाम हेतु विभिन्न क्षेत्रों में करवा... शरद पूर्णिमा पर कल नसीराबाद में निकलेगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विशाल पथ संचलन छावनी परिषद सीईओ के निर्देश पर बाज़ार से हटवाए गए अस्थाई कब्जे, फुटपाथ पर सामान न रखने की चेतावनी जन सेवा समिति एव आयुर्वेद विभाग राजस्थान के सयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क श्वास रोग शमन शिविर 25 को नसीराबाद में असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का त्यौहार विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाय... देवी प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन, नवरात्र भर पूजा-अर्चना के बाद नम आंखों से भक्तों ने दी मां ... सिंधी मोहल्ले में रही गरबा-डांडिया की धूम, पहली बार शहनाई की धुन पर गरबा और आतिशबाजी ने बढ़ाई गरबा प... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में ‘ऋतम्भरा 4.0’ वार्षिकोत्सव आयोजित, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य अधिशासी अधिकारी द्वारा आज वार्ड संख्या 6 का दौरा कर वार्ड का किया निरीक्षण, और नागरिक सुविधाओं...

छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा मच्छर जनित रोगों डेंगू मलेरिया की रोकथाम हेतु विभिन्न क्षेत्रों में करवाई गई फॉगिंग

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) आज छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा शहर में मच्छर जनित रोगों की रोकथाम एवं आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से आज नसीराबाद के विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई गई इस अभियान के अंतर्गत मिशन कम्पाउंड, हवा चक्की मोहल्ला, फूला गंज, लोधा मोहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों में फॉगिंग का कार्य करवाया गया ताकि मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित किया जा सके तथा डेंगू, मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार की आशंका को कम किया जा सके यह कार्य मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम के निर्देशानुसार छावनी परिषद के सफाई विभाग द्वारा संपन्न करवाया गया। परिषद द्वारा शहर में स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मच्छर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं छावनी परिषद द्वारा स्पष्ट किया गया है कि फॉगिंग का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी आवश्यकतानुसार फॉगिंग करवाई जाएगी छावनी परिषद नसीराबाद आमजन से अपील करती है कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें पानी जमा न होने दें तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने में परिषद का सहयोग करें।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।