Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित अंध विद्यालय में आठ बड़े डस्टबिन प्रदान

अजमेर: (भारत भूमि) – स्वच्छता अभियान के तहत लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा आदर्श नगर स्थित अंध विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम संयोजक लायन आभा गांधी ने बताया कि प्रांतीय कार्यक्रम स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत के अंर्तगत छात्र छात्राओं को स्वच्छता की जानकारी दी गई । उनको समझाया गया कि विद्यालय परिसर के साथ साथ अपने कार्यस्थल को भी साफ सुथरा रखे । इससे वातावरण खुशनुमा होने के साथ साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहता हैं । इस अवसर पर लायन मधु लखोटिया, लायन रीना बोहरा, लायन सुनील शर्मा, लायन राजेंद्र गांधी के सहयोग से 8 बड़े डस्टबिन विद्यालय प्रशासन को प्रदान किए । कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन राजेश बोहरा, सचिव लायन मोहन गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन विनय गुप्ता, लायन राजेंद्र गांधी, लायन सरिता ऐरन, लायन आभा गांधी, लायन नरेश ऐरन सहित शाला स्टाफ मौजूद था । शाला प्राचार्य अर्पण चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।