Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

ईद उल अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया , ख़ास नमाज के बाद मुल्क के अमन और खुशहाली के लिए की गई दुआ

 

शहर काज़ी मोहम्मद फुरकान ने श्रीनगर रोड स्थित ईदगाह पर और मौलाना इस्माईल सरवाड़ी ने कोटा रोड स्थित ईद गाह में अदा करवाई विशेष नमाज़ 


नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नगर के मुस्लिम समाज द्वारा ईद उल अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया, इस मौके पर नगर के श्री नगर रोड स्थित ईद गाह में शहर काज़ी मोहम्मद फुरकान द्वारा और कोटा रोड स्थित ईद गाह में मौलाना इस्माईल सरवाड़ी द्वारा त्यौहार की ख़ास नमाज अदा करवाई गई और नमाज के बाद मुल्क और कौम की तरक्की और खुशहाली की दुआ की गई।नगर के श्री नगर रोड स्थित मुख्य ईद गाह में शहर काज़ी मोहम्मद फुरकान ने सुबह 8 बजे ईद उल अजहा पर्व की ख़ास नमाज अदा करवाई जबकि इसी वक्त कस्बे के कोटा रोड स्थित ईद गाह में मौलाना इस्माईल सरवाड़ी ने त्यौहार की विशेष नमाज़ अदा करवाई और नमाज़ के बाद मुल्क और कौम के अमन चैन और खुशहाली की दुआ की गई इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी और भिखारियों और गरीबों को खैरात दी इस मौके पर नगर के अनेक गणमान्य लोगों सियासी नेताओं और अधिकारियों ने मुस्लिम भाइयों को ईद उल अजहा पर्व की मुबारकबाद दी और गले मिले इस के बाद घर पहुंच कर बकरों की कुर्बानी दी और तबर्रुकपड़ोसियों रिश्तेदारों और जरूरतमंद लोगों में बांटी इससे पहले शुक्रवार को बाज़ार में खासी गहमा गहमी और चहल पहल रही मुस्लिम समाज के युवा और किशोर प्यारे बकरे को घुमाते फिराते दिखाई दिए वहीं मुस्लिम समाज की महिलाओं ने जम कर त्यौहार की खरीदारी की जिससे बाजार के दुकानदारो के चेहरों पर खुशी की चमक दिखाई दी वहीं बच्चों ने भी अपनी मनचाही चीजें खरीद कर हसरतें पूरी कर ली और त्यौहार का आनन्द लिया मुबारकबाद और कुर्बानी तीन दिन तक चलेगा

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।