Logo
ब्रेकिंग
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प... निकाय चुनाव को लेकर नसीराबाद में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की बैठक आयोजित, सभी वार्डों में एकज...

नसीराबाद के प्रेम प्रकाश आश्रम में 16 से 20 जुलाई तक मनाया जाएगा आचार्य सतगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज का 140वाँ जन्मोत्सव

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नगर के सिन्धी मोहल्ला स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में 9 जून से चल रहे चालीसा महोत्सव में प्रेम प्रकाश मण्डल के संस्थापक आचार्य श्री सतगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज का 140 वा जन्मोत्सव 16 जुलाई से 20 जुलाई तक बड़े हर्षोंल्लास के साथ मनाया जायेगा पांचों दिन प्रातः 8 बजे अन्नक्षेत्र ( प्रसाद वितरण की सेवा) पाँच बत्ती चौराहा पर एवं कुष्ठ बस्ती में। जन्मोत्सव की शुरुआत गुरुवार को प्रातः क़ालीन प्रार्थना व नित्यनियम के साथ होगी। गुरुवार को शाम 5:30 बजे रथ यात्रा का कार्यक्रम यात्रा शहर के विभिन्न मर्गों से होती हुई वापिस आश्रम पर समाप्त होगी तत्पश्चात् आश्रम पर आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। शुक्रवार को भजनों की अंताक्षरी एवं सुंदरकांड का पाठ होगा। शनिवार को आश्रम के श्री मंदिर में स्थापित भगवान एवं गुरु महाराज जी की महा आरती का आयोजन व आरती की थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन होगा एवं स्वामी जी को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का महा भोग लगाया जाएगा। एवं सतगुरु महाराज के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जीतने वाले प्रेमियों को इनाम भी दिए जाएँगे। रविवार को प्रातः हवन अनुष्ठान होगा एवं शाम को सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल का पूज्य बहराणा साहिब का आयोजन किया जायेगा तत्पश्चात् कन्या भोज। सोमवार शाम को श्री गुरु महाराज की के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संतों महात्माओं का सत्संग व श्री गुरु महाराज के भजनों पर बच्चो द्वार सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्वालियर से पधारे संत हरिओम लाल जी द्वारा सत्संग प्रवचन एवं दीप प्रज्वलन,केक प्रसाद चालीस दिवसिय उत्सव का समापन एवं भंडारा प्रसाद आयोजन समाज के सभी सदस्यों के लिए किया जाएगा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।