पौधा भेंट कर मनाया JLN अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ. अमित यादव का जन्मदिन, नर्सिंग कर्मियों ने दिया हरियाली का संदेश
अजमेर (भारत भूमि) – जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के उप अधीक्षक डॉ. अमित यादव का जन्मदिन आज यहाँ चिकित्सालय परिसर में बेहद अनूठे और हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया, जहाँ नर्सिंग कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा संदेश देते हुए उन्हें बुके की जगह जीवित पौधे भेंट किए। इस विशेष अवसर पर नर्सिंग जगत और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में चिकित्सा स्टाफ ने डॉ. यादव को बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की, जिनमें मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष महिपाल चौधरी, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर घनश्याम जोशी, अजमेर जिला अध्यक्ष विशाल पाराशर, प्रदेश संयोजक कशिश कच्छावा, ब्यावर जिला अध्यक्ष राहुल अबासरा, कुलदीप मिश्रा, सव्यसाची पाराशर, रोहित सांखला एवं विकास ठाकन उपस्थित रहे। सभी का आभार व्यक्त करते हुए उप अधीक्षक डॉ. अमित यादव ने नर्सिंग कर्मियों द्वारा पौधा भेंट करने की इस अनूठी पहल को बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक बताया तथा सभी से पर्यावरण के प्रति सदैव सजग रहने की अपील की।
