Logo
ब्रेकिंग
गुरू पूर्णिमा महोत्सव को लेकर राजगढ़ धाम पर सम्पन्न हुई प्रशासनिक बैठक पौधा भेंट कर मनाया JLN अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ. अमित यादव का जन्मदिन, नर्सिंग कर्मियों ने दिया हरिय... नसीराबाद के प्रेम प्रकाश आश्रम में 16 से 20 जुलाई तक मनाया जाएगा आचार्य सतगुरु स्वामी टेऊँराम जी महा... मेजर कमलेश प्रसाद रा. उ .मा .विद्यालय कैंट एरिया स्कूल की प्रधानाचार्य पद पर मनोरमा यादव ने किया पद ... छावनी परिषद सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने किया मुख्य बाजार का,निरीक्षण,फुटपाथ पर काबिज़ दुकानदारों को ... विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया बोराज तालाब की नवनिर्मित पाल का निरीक्षण, आज किया जाएगा लोकार्पण राजेंद्र राठौड़ ने युवाओं से किया विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान छावनी परिषद द्वारा किया गया स्काई लिफ्ट वाहन का शुभारम्भ और पोल सहित 71स्ट्रीट लाईटों का लोकार्पण कोटड़ा के राजकीय सिंधी स्कूल में भामाशाहों का सरोकार: बच्चों को बांटे स्कूल बैग, कॉपियाँ और दरी छावनी परिषद के टैक्स असेसमेंट फार्म-8 जमा कराने की आखिरी तिथि 12जुलाई

गुरू पूर्णिमा महोत्सव को लेकर राजगढ़ धाम पर सम्पन्न हुई प्रशासनिक बैठक

 

    तहसीलदार नसीराबाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) जिले के उपखंड नसीराबाद क्षेत्र अंतर्गत स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर आगामी 29 जुलाई गुरूवार को गुरू पूर्णिमा महोत्सव राजगढ़ धाम पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा राजगढ़ धाम में आयोजित होने वाले गुरू पूर्णिमा महोत्सव को लेकर चम्पालाल महाराज मुख्य उपासक भैरव धाम राजगढ़ के सानिध्य व कल्पित शिवरान उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में धाम के व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन के द्वारा संबंधित कार्यो को लेकर मांग-पत्र उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद को दिया गया। उपखण्ड़ अधिकारी ने बैठक में संबंधित विभागो को गुरू पूर्णिमा महोत्सव से जुड़े सभी आवश्यक कार्यो को महोत्सव से पूर्व पूरा करने हेतू निर्देश दिये। बैठक में विशेष रूप से पीडबल्युडी,पुलिस व चिकित्सा व्यवस्था को लेकर काफी चर्चा की गई। पुलिस व यातायात व्यवस्था के माकूल इन्तजाम के साथ वाहनो का एक तरफा यातायात व्यवस्था पर जोर दिया गया जिससे भीड़ की अधिकता होने से जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो।राजगढ़ धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि बैठक में गुरू पूर्णिमा महोत्सव के दौरान तहसीलदार नसीराबाद को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। बैठक में कल्पित शिवरान उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद,राजेश मील अति.पुलिस अधीक्षक केकड़ी, महेश चौधरी बीड़ीओ श्रीनगर, राकेश कुमार तहसीलदार नसीराबाद, राधेश्याम चौधरी थाना अधिकारी नसीराबाद सदर, राजेश आर्य सहायक अभियन्ता पीएचईड़ी, दुश्यन्त जादम कनिष्ठ अभियन्ता पीएचईड़ी, प्रिती बघैल कनिष्ठ अभियन्ता सराधना, डॉ सोनू शर्मा बी सी एम ओ श्रीनगर, मदन कुमार बीपीएम श्रीनगर, दिनेश मईवा पीएचईड़ी, बालूराम चौधरी सहायक अभियन्ता पीडबल्युड़ी नसीराबाद, ,मनीष चिकित्सा विभाग राजगढ ओमप्रकाश सेन, अविनाश सेन,रमेश सेन, राहुल सेन,कन्हैयालाल सोलंकी, प्रकाश रांका, कमल शर्मा, कैलाश सेन, शंकर मिस्त्री, बैचेलाल, विनय कुमार, धर्मेन्द्र जलपावत, नारायण मोर्य, रामप्रसाद मोर्य, आदि मौजूद रहे। गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर लगभग पचास हजार से अधिक आने वाले श्रद्धालुओ की संख्या को देखते हुए पुलिस जाप्ते के माकूल ईन्तजाम किया जायेगा व अन्य संबंधित बैठक में मौजुद सभी विभागों के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी विभाग द्वारा धाम की महिमा को मद्देनजर रखते हुए कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी,गुरू पूर्णिमा से पूर्व ही सभी विभागो को अपने कार्यो को पूर्ण करना होगा तथा कोताही बरतने पर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक मे मौजूद सभी अधिकारियो ने उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद को आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओ को उत्तम व्यवस्था व सफल आयोजन का पूर्ण विशवास दिलाया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।