Logo
ब्रेकिंग
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला... अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा जिला अजमेर की साधारण सभा की बैठक 19 को

अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया शिलान्यास

अजमेर (भारत भूमि) – अजमेर से पुष्कर की कनेक्टिविटी को और अधिक सुगम एवं तेज बनाने के उद्देश्य से विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने चामुंडा तिराहे से वरुण सागर तक 7.11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क और नाले का शिलान्यास किया, जहां ग्रामीणों ने जेसीबी से पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि मजबूत नाले, फुटपाथ और चौड़ी सड़क के निर्माण से श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में टेलीफोन एक्सचेंज से चामुंडा तिराहे तक की सड़क भी चौड़ी की जाएगी, जबकि उत्तर क्षेत्र में विकास कार्यों के तहत 200 करोड़ रुपये सड़कों पर, 70 करोड़ रुपये नालों पर और जलभराव के स्थाई समाधान के लिए 22.60 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, हाथी खेड़ा में 20 करोड़ से बालिका सैनिक स्कूल, वरुण सागर की डिसिल्टिंग के लिए 32 करोड़ और जेएलएन अस्पताल के कायाकल्प के लिए 240 करोड़ रुपये की योजनाओं के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।