Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि

भारत भूमि (अजमेर) – देहली गेट, किशन गुरनानी मोहल्ला स्थित स्थानीय संत हाथीराम धाम में 24 जुलाई 2026 को भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्य तिथि पूरे परिवार एवं संगत द्वारा असीम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर सुबह 7:00 बजे से 9:30 बजे तक विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें आसादी वार, सुखमनी साहिब का पाठ, सत्संग, आनंद साहिब, आरती, अरदास तथा वचन साहिब का पाठ संपन्न किया गया। तत्पश्चात पलव साहिब पहनकर हथ प्रसादी एवं नाश्ते का वितरण किया गया। प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने बताया कि इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब पहुँचकर मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य आयोजक भगत राधूराम जी ने दरबार साहिब पधारी सभी संगतों का सहृदय आभार व्यक्त किया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।