Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्देशों से मिली आमजन को राहत

अजमेर (भारत भूमि) – संत कंवर राम कॉलोनी स्थित अपने निवास पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा रविवार से मंगलवार तक आयोजित तीन दिवसीय जनसुनवाई में शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां उन्होंने नागरिकों की विभिन्न परिवेदनाओं और समस्याओं को अत्यंत गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान श्री देवनानी ने कई मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही फोन कर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए, साथ ही यह स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के निराकरण में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी क्योंकि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध राहत पहुंचाना है। इस अवसर पर स्थानांतरण संबंधी मामलों एवं विभिन्न समस्याओं का सकारात्मक समाधान मिलने से राहत महसूस कर रहे दर्जनों नागरिकों और संगठनों ने पुष्पहारों से श्री देवनानी का भावुक अभिनंदन करते हुए उनकी सहज उपलब्धता और जनसरोकारों की सराहना की, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता और नियमानुसार निस्तारण करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।