Logo
ब्रेकिंग
अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला... अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा जिला अजमेर की साधारण सभा की बैठक 19 को गुरू पूर्णिमा महोत्सव को लेकर राजगढ़ धाम पर सम्पन्न हुई प्रशासनिक बैठक पौधा भेंट कर मनाया JLN अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ. अमित यादव का जन्मदिन, नर्सिंग कर्मियों ने दिया हरिय... नसीराबाद के प्रेम प्रकाश आश्रम में 16 से 20 जुलाई तक मनाया जाएगा आचार्य सतगुरु स्वामी टेऊँराम जी महा... मेजर कमलेश प्रसाद रा. उ .मा .विद्यालय कैंट एरिया स्कूल की प्रधानाचार्य पद पर मनोरमा यादव ने किया पद ... छावनी परिषद सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने किया मुख्य बाजार का,निरीक्षण,फुटपाथ पर काबिज़ दुकानदारों को ... विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया बोराज तालाब की नवनिर्मित पाल का निरीक्षण, आज किया जाएगा लोकार्पण

मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोकार्पण, हर घंटे निकलेगा 4 लाख लीटर पानी, शहर में शुरू होंगे बड़े विकास प्रोजेक्ट्स

अजमेर (भारत भूमि) – अजमेर में मानसून के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देशों पर 80 लाख रुपये की लागत से 50-50 हॉर्स पावर क्षमता के तीन बड़े डीवाटरिंग पम्प खरीदे हैं, जिनका सागर विहार कॉलोनी में लोकार्पण किया गया। यह अत्याधुनिक पम्प सेट प्रति घंटे लगभग 4 लाख लीटर पानी निकालने में सक्षम हैं और प्रत्येक सेट में 12.50 हॉर्स पावर के चार-चार पम्प जनसेट के साथ लगाए गए हैं ताकि आपात स्थिति में सागर विहार, वन विहार एवं गुलमोहर कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में त्वरित जल निकासी की जा सके। इसके अलावा सागर विहार पाल पर ये पम्प 24 घंटे तैनात रहेंगे और जल्द ही दो और स्थायी डीवाटरिंग पम्प भी खरीदे जाएंगे, जबकि जलभराव के स्थायी समाधान के लिए गुलमोहर कॉलोनी व पत्रिका कार्यालय के पास के नालों को पक्का करा दिया गया है। इसी के साथ शहर में अन्य विकास कार्यों को गति दी जा रही है, जिसके तहत बालिकाओं के लिए सैनिक स्कूल, अजमेर के मुख्य एंट्रेंस पर आकर्षक एन्ट्री प्लाजा गेट, अंबेडकर सर्किल तक 8 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण, 250 करोड़ रुपये से वरुण सागर झील का पुनरुद्धार, चौरसियावास तालाब का जीर्णोद्धार, पंचशील में प्लेनेटोरियम युक्त साइंस पार्क, अजयसर में लेपर्ड सफारी तथा युवाओं के रोजगार के लिए आईटी पार्क विकसित किया जा रहा है। लोकार्पण के दौरान शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, नगर निगम अधिशाषी अभियंता लक्ष्मीनारायण शर्मा सहित राजकुमार लालवानी, विक्रम सिंह, जगदीश प्रसाद साहू, सत्यनारायण, मिलाप रांका, नारायण, गजेंद्र शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।