Logo
ब्रेकिंग
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प... निकाय चुनाव को लेकर नसीराबाद में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की बैठक आयोजित, सभी वार्डों में एकज...

आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को ‘अजमेर बंद’ का ऐलान

अजमेर (भारत भूमि) – अजमेर में आनासागर झील की बदहाल स्थिति, असहनीय दुर्गंध और इससे जनस्वास्थ्य पर मंडरा रहे महामारी के खतरे को लेकर राजनीति गरमा गई है। जिला प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आगामी 24 जुलाई (शुक्रवार) को ‘अजमेर बंद’ का शंखनाद कर दिया है। शनिवार को शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में यह सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन को आनासागर की सफाई और दुर्गंध निवारण के लिए पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन उनकी निष्क्रियता के कारण आज पूरा शहर गंभीर स्वास्थ्य संकट के मुहाने पर खड़ा है। इस बंद को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने शहर के तमाम व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ और प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क साधकर समर्थन की अपील की है, साथ ही चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन अब भी नहीं जागा तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। हालांकि, आमजन की सहूलियत का ध्यान रखते हुए कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर और एंबुलेंस जैसी सभी आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह मुक्त रहेंगी, क्योंकि इस आंदोलन का मकसद जनता को परेशान करना नहीं बल्कि सोए हुए प्रशासन को जगाकर अजमेर को महामारी से बचाना है। इस बैठक में महेंद्र चौधरी, अमित गर्ग, कमल वर्मा, गजेंद्र सिंह रलावता और विवेक पाराशर सहित दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।