Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

छावनी परिषद प्रशासन के आदेश पर हटाए गए वर्षों पुराने अतिक्रमण

 

शहीद स्मारक चौराहे से बस स्टेशन तक के नाले पर से हटाए अस्थाई कब्जे, और दुकानों के बढ़े हुए टीन शेड


भेरु चौराहे से बस स्टेण्ड तक  काबिज अतिक्रमियों को अल्टीमेटम देने पर दुकानदारों ने स्वयं हटाए कब्जे , पीले पंजे की नौबत नहीं आई

नसीराबाद ( भारत भुमि ) छावनी परिषद प्रशासन ने गुरुवार शाम को कड़े तेवर दिखाते हुए फ्राम जी चौक के आसपास और पर बस स्टैंड तक अवैध रूप से काबिज अतिक्रमणकारी दुकान दारों को व केबिन दारों द्वारा अवैध रूप से टीन शेड लगा कर किए गए अवैध कब्जे तत्काल स्वयं ही हटा लेने अन्यथा रात को पीले पंजे द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दे दी जिससे घबरा कर केबिन और दुकानदारों ने खुद ही टीन शेड हटा लिए।छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश कुमार गुप्ता द्वारा शहीद स्मारक चौराहे से लेकर बस स्टैंड तक का दौरा कर सड़कों और फुटपाथो पर काबिज़ अतिक्रमण व अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए अवैध अतिक्रमियों में हड़कंप मच गया और घबरा कर फ्राम जी चौक स्थित कचौरी वाले से लेकर बस स्टैंड तक के सभी अवैध कब्जे धारियों ने खुद ही टीन शेड और काउंटर आदि हटाने शुरू कर दिए और छावनी परिषद के अतिक्रमण विरोधी दल द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की जरूरत ही नहीं पड़ी शाम 7 बजे से 9 बजे के बीच केवल 2घंटों में शहीद स्मारक चौराहे से बस स्टेशन तक से अतिक्रमण ग्रस्त अवैध कब्जे हटा लिए गए और व्यापारिक स्कूल के बाहर स्थित नाला अतिक्रमण मुक्त हो गया लोगों ने बताया कि व्यापारिक स्कूल के बाहर लगने वाले सभी ठेले वालों ने सामने चर्च की तरफ केबिन रख रखे हैं और दिन भर ठेले पर सामान बेच कर रात को उन्हीं केबिनों में रख देते हैं इस तरह दो दो स्थानों पर इनका कब्जा बना हुआ था छावनी परिषद प्रशासन द्वारा अनुपयोगी केबिन हटाने की बात कही गई है वहीं चौराहे पर टीन शेड लगा कर कचौरी बेचने वाले का टीन शेड हट जाने से सड़क और फूटपाथ खुले खुले से नजर आने लगे डॉक्टर नितिश गुप्ता ने स्कूल के बाहर वर्षों से मशहूर लाल चाट बेचने वाले को भी सफाई से ढक कर खाद्य पदार्थ बेचने के निर्देश दिए उल्लेखनीय है कि मानसून की दस्तक के मद्देनजर नालों की मरम्मत सफाई आदि का काम सम्पन्न होना है

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।