Logo
ब्रेकिंग
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ... एम.एल.डी. एकेडमी के विद्यार्थियों ने हस्तलेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

कचहरी रोड पर वॉल टू वॉल बनाएं सड़क, जल्द पूरा करें काम- देवनानी

 भारत भूमि (अजमेर)  विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने आरएसआरडीसी को निर्देश दिए हैं कि कचहरी रोड पर बनाई जा रही सड़क वॉल टू वॉल बनाई जाए। सड़क का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाए। जहां जरूरत हो वहां सीमेन्ट कंक्रीट भी उपयोग में लिया जाए। आमजन एवं दुकानदारों को एक मजबूत एवं सुव्यवस्थित सड़क मिलनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार शाम को कचहरी रोड पर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कई महीनों से प्रशासनिक एवं अदालती अड़चनों के कारण इस सड़क के निर्माण कार्य में लगातार अड़चनें आ रही थीं। श्री देवनानी ने स्वयं पैदल चलकर गांधी भवन से इण्डिया मोटर्स सर्किल तक सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क को वॉल टू वॉल नहीं बनाने पर आरएसआरडीसी के अधिकारियों को फटकारा। उन्होंने कहा कि दीवार और सड़क के बीच गैप रहने से समस्या वैसी की वैसी रह जाएगी। आमजन को पूरी सड़क नहीं मिली तो अतिक्रमण हटाने और सड़क चौडी करने का कोई फायदा नहीं होगा। अधिकारी सड़क, नाला और दुकानों की दीवार के बीच वास्तविक स्थिति का आकलन कर इस तरह से सड़क बनाएं कि कहीं पर कच्ची जमीन या नालें की दीवार दिखाई ना दे।

श्री देवनानी ने गांधी भवन से इण्डिया मोटर्स सर्किल तक पूरी सड़क का पैदल चलकर जायजा लिया। उन्होंने गांधी भवन, बंगाली गली, सिंधी गली, रेल्वे क्वार्टर, एलआईसी, हाथी भाटा गली, पीएनबी, ब्रहमपुरी गली, क्षेत्रपाल अस्पताल एवं इण्डिया मोटर्स सर्किल तक प्रत्येक पॉइन्ट को देखा एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण दोनों तरफ यथा शीघ्र किया जाएं ताकि लोगों को महीनों से हो रही परेशानी से निजात मिल सके। उन्होंने नगर निगम एवं आरएसआरडीसी को निर्देश दिए कि कचहरी रोड पर सीवरेज एवं नाले की सफाई भी तुरन्त करवा ली जाए ताकि बाद में सड़क को खोदने की जरूरत ना पड़े। अध्यक्ष श्री रमेश सोनी ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

गौरतलब है कि कचहरी रोड का निर्माण कार्य लम्बे समय से अटका हुआ था। आरएसआरडीसी और ठेकेदार फर्म के बीच विवाद के कारण सड़क जगह-जगह से टूटी पडी थी। रोजाना हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड रही थी। विधानसभा अध्यक्ष के रूप में काम शुरू करते ही श्री देवनानी ने इस सड़क के निर्माण कार्य को हाथ में लिया और इसकी प्रशासनिक अड़चनें दूर करवाई। उन्होंने व्यक्तिगत प्रयास करके इस सड़क के लिए वित्त विभाग से मंजूरी दिलवाई और स्मार्ट सिटी अजमेर लिमिटेड के पास उपलब्ध फण्ड में से सड़क निर्माण की राशि दिलवाई। इसके बाद ठेकेदार फर्म द्वारा अदालत से स्टे ले लिए जाने पर श्री देवनानी ने आरएसआरडीसी, विधि विभाग एवं राज्य सरकार से समन्वय कर अदालत में पैरवी करवाई।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।