Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

इमरजेंसी वार्ड में गायब मिले डॉक्टर, सोनोग्राफी कक्ष पर लगा था ताला, विधानसभा अध्यक्ष ने लगाई गैरहाजिरी, अस्पताल प्रशासन को दी चेतावनी विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने किया जेएलएन अस्पताल का औचक निरीक्षण

भारत भूमि (अजमेर)  विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार शाम जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अव्यवस्थाएं सामने आई। आपातकालीन कक्ष में तैनात दोनों चिकित्सा अधिकारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले। एक डॉक्टर की किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिलने पर हाजिरी रजिस्टर में गैरहाजिरी लगाई गई। एक हार्टअटैक के मरीज को तुरन्त उपचार दिलाया गया। सोनोग्राफी कक्ष पर ताला लगा मिला। स्टाफ को मौके पर बुलाकर मरीजों को राहत दिलाई गई। इसी तरह अन्य अव्यवस्थाओं पर भी श्री देवनानी ने गहरी नाराजगी जताते हुए प्राचार्य और अस्पताल अधीक्षक को अविलम्ब सुधार के निर्देश दिए।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार शाम जवाहर लाल नेहरू अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्पीकर हेल्पडेस्क से अपनी निरीक्षण की शुरूआत की। यहां पर पर्याप्त स्टाफ तैनात मिला। इसके पश्चात आपातकालीन वार्ड का निरीक्षण किया गया। यहां पर तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष सैनी एवं डॉ. मोनिका बिना सूचना के गायब मिले। पूछने पर स्टाफ ने बताया कि डॉ. सैनी दूसरे वार्ड में गए हुए हैं। दूसरे डॉक्टर के बारे में स्टाफ सन्तुष्टिजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर हाजिरी रजिस्टर में एक डॉक्टर के नाम के आगे गैरहाजिरी दर्ज की गई।

श्री देवनानी ने आपातकालीन वार्ड में नर्सिंग स्टाफ के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि ज्यादातर नर्सिंग स्टूडेन्ट वार्ड में तैनात है। इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि आपातकालीन वार्ड में नर्सिंग स्टूडेन्ट के साथ ही सीनियर नर्सिंग कर्मी भी तैनात रहे। वार्ड में एक हार्टअटैक के मरीज को लाया गया। श्री देवनानी ने उनके परिजनों से बात की और मरीज को तुरन्त उपचार उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया। यहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ को निर्देश दिए गए कि वे प्रॉपर यूनिफॉर्म में रहे ताकि मरीज उन्हेंंं आसानी से पहचान सकें।

श्री देवनानी ने सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण किया। यहां सभी व्यवस्थाएं सुचारू मिलीं। इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष सोनोग्राफी सेन्टर पहुंचे तो वहां पर ताला लटका हुआ था। उन्होंने मरीजों से बातचीत की तो पता चला कि दो घण्टे से सोनोग्राफी सेन्टर पर कोई भी उपस्थित नहीं है। देवनानी ने तुरन्त अधिकारियों से बात कर कक्ष का ताला खुलवाया और मरीजों की सोनोग्राफी करवाई।

श्री देवनानी ने इन अव्यस्थाओं को काफी गम्भीरता से लिया। उन्होंने अस्पताल से प्रिन्सीपल डॉ. अनिल सामरिया व अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे को मामले में कार्यवाही के निर्देश दिए। श्री देवनानी ने दोनों को यह भी निर्देश दिए कि जिम्मेदार अधिकारी भी अस्पताल लगातार दौरे कर व्यवस्थाओं को देखें और उनमें सुधार करते रहें। विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।