Logo
ब्रेकिंग
श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर समिति का हुआ गठन नव नियुक्त छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद शाकिब आलम ने बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर नीरज क... किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा...

गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला शांति समिति व श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने किया नमन

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी और वरिष्ठ सदस्य किशोर टेकवानी के नेतृत्व में जिला शांति समिति व सीएलजी दल के सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नमन किया। इस अवसर पर रमेश लालवानी ने कहा कि महासंघ समय-समय पर शहीदों, महापुरुषों और राष्ट्रनायकों को नमन कर युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश देता है, जबकि किशोर टेकवानी ने बताया कि महासंघ मानवता व राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए व्यापार को ही अपना धर्म और मजहब मानता है। कार्यक्रम में पुलिस लाइन्स अध्यक्ष रणवीर सैनी, भैंसा कॉम्प्लेक्स अध्यक्ष किशन पारीक, वैशाली नगर अध्यक्ष दिनेश मूरजानी, उपाध्यक्ष अनिल आडवानी, गंज महासचिव गोविंद लालवानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीपावली पर प्रदूषण रहित त्यौहार मनाने, ग्रीन पटाखे जलाने, देर रात पटाखे न चलाने, मिट्टी के दीपक जलाने और स्वदेशी सामान खरीदकर देश में रोजगार बढ़ाने की अपील की।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।