Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

छावनी परिषद ने किया 20 कर्मठ कर्मचारियो को सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत किया सम्मानित

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद् कार्यालय परिसर स्वच्छता ही सेवा पखवाडे 2025 के अन्तर्गत सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छावनी परिषद् की विभिन्न शाखाओं से जैसे सफाईकर्मी, चौकीदारी, माली, इलेक्ट्रिशियन आदि में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुल 20 छावनी परिषद् कर्मियों को मुख्य अधिशाषी अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अधिशाषी अधिकारी डॉ. नितीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों की निष्ठा और मेहनत, छावनी परिषद्, नसीराबाद की सेवाओं को निरंतर बेहतर बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान, अन्य सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। समारोह में कार्यालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी भाग लिया तथा सम्मानित कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। छावनी परिषद्, स्वच्छता एवं सेवा उत्कृष्टता के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इन कर्मियों को उनके समर्पण एवं परिश्रम हेतु शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।