नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) राजकीय चिकित्सालय नसीराबाद के नव नियुक्त चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर विनायक गौड ने धनवंतरी जयंती के शुभ अवसर पर आज सुबह साढ़े 9 बजे निवर्तमान चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर विनय कपूर से पदभार ग्रहण किया इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए राजकीय चिकित्सालय नसीराबाद के प्रभारी चिकित्सक डॉ विनायक गौड ने कहा कि मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता राजकीय चिकित्सालय में आने वाले मरीज होंगे उनकी सेवा हेतु मै और मेरा अधीनस्थ स्टॉफ तन मन से समर्पित होकर मिलजुल कर काम करेगा

उन्होंने कहा की अस्पताल में सोनोग्राफी सेवा शुरू करवाने बाबत प्रयास कर शीघ्र ही मरीजों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा और सभी के सामंजस्य से चिकित्सालय की मौजूदा व्यवस्थाओं में सकारात्मक सुधार सुनिश्चित किया जाएगा इस मौके पर मीडिया कर्मियों के अतिरिक्त अस्पताल स्टॉफ और गणमान्य लोगों ने नव नियुक्त अस्पताल प्रभारी डॉक्टर विनायक गौड को मुबारकबाद दी
