Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

दीपावली पर राजकीय मंदिरों में विशेष धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन, स्वच्छता और श्रद्धा का संगम बनेगा पंचपर्व उत्सव

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : देवस्थान विभाग की ओर से दीपावली पर्व पर जिले के सभी राजकीय मंदिरों में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वच्छता, श्रद्धा और सांस्कृतिक सौंदर्य का समन्वय स्थापित कर पंचपर्व दीपावली का भव्य उत्सव मनाया जाएगा। विभाग के सहायक निदेशक गिरीश बचानी ने बताया कि दीपावली से पूर्व मंदिर परिसरों में व्यापक स्वच्छता और सजावट अभियान चलाया जाएगा, मंदिरों को फूल-मालाओं, रंगीन लाइटिंग और आकर्षक रंगोलियों से सजाया जाएगा। दीपावली की रात्रि को सामूहिक दीपोत्सव, विशेष महा आरती, भजन-कीर्तन और भक्ति संध्या जैसे आयोजन होंगे, जिनमें श्रद्धालु “एक दीप सबके लिए” के संदेश के साथ सहभागिता करेंगे। देव प्रतिमाओं को विशेष महा भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया जाएगा, वहीं पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मिट्टी की गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाओं के पूजन को प्रोत्साहन दिया जाएगा। दीपावली के उपरांत गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण को विविध व्यंजनों से बने भोग का अर्पण किया जाएगा। विभाग द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।