Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

दीपावली त्यौहार को लेकर छावनी परिषद ने सजवाया मुख्य बाजार

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) दीपावली पर्व के अवसर पर छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा इस वर्ष पहली बार मुख्य बाजार क्षेत्र को आकर्षक विद्युत सजावट और लोहे के शानदार गेटों से भव्य रूप से सुसज्जित किया गया है नसीराबाद छावनी परिषद द्वारा की गई इस पहल का उद्देश्य छावनी क्षेत्र के नागरिकों में उत्सव का वातावरण उत्पन्न करना तथा, स्थानीय बाजार की रौनक बढ़ाना और त्योहारों के अवसर पर सौंदर्य, स्वच्छता एवं सामुदायिक एकता का संदेश देना है। इस बार दीपावली के त्यौहार पर पूरा बाजार रंग-बिरंगी LED लाइटों की जगमगाहट से निखर उठा है, जिससे संपूर्ण क्षेत्र में पैदा हुए मनमोहक दृश्य से उत्साहित हो कर नगर वासियों ने जम कर खरीदारी की और बाजारों की रौनक का आनंद लिया

 


छावनी परिषद ने बताया कि यह आयोजन (छावनी की दिवाली)” संकल्प के अंतर्गत किया गया है, ताकि नागरिकों को एक स्वच्छ, सुंदर और उत्सवमय बाजार मिल सके। दीपावली त्यौहार पर इस बार हर साल से ज्यादा पटाखों की दुकानें लगाई गई वहीं शो रूमों से लेकर फुटपाथों तक खरीदारों की भीड़ को देखते हुए दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिले दिखाई दिए इस मौके पर बच्चों किशोरों और महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया छावनी परिषद ने बताया कि यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा, जिससे नसीराबाद छावनी क्षेत्र अन्य स्थानों के लिए सौंदर्य, स्वच्छता और सामुदायिक भावना का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन सके।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।