भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने रविवार शाम जेएलएन अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर उपचार और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, लेबर रूम, दवा वितरण केंद्र, प्रयोगशाला और अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का विस्तार से जायज़ा लिया तथा मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर मानव संसाधन, दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर मरीज को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और मानवीय संवेदना से युक्त उपचार मिलना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और सहानुभूति का भाव बनाए रखते हुए सफाई और दवा वितरण प्रणाली की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि किसी को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों स्तरों पर जनस्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकगण और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...
संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि
प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,...
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे...
जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ...
अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब...
मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...
