नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) दीपावली पर्व के अवसर पर छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा इस वर्ष पहली बार मुख्य बाजार क्षेत्र को आकर्षक विद्युत सजावट और लोहे के शानदार गेटों से भव्य रूप से सुसज्जित किया गया है नसीराबाद छावनी परिषद द्वारा की गई इस पहल का उद्देश्य छावनी क्षेत्र के नागरिकों में उत्सव का वातावरण उत्पन्न करना तथा, स्थानीय बाजार की रौनक बढ़ाना और त्योहारों के अवसर पर सौंदर्य, स्वच्छता एवं सामुदायिक एकता का संदेश देना है। इस बार दीपावली के त्यौहार पर पूरा बाजार रंग-बिरंगी LED लाइटों की जगमगाहट से निखर उठा है, जिससे संपूर्ण क्षेत्र में पैदा हुए मनमोहक दृश्य से उत्साहित हो कर नगर वासियों ने जम कर खरीदारी की और बाजारों की रौनक का आनंद लिया

छावनी परिषद ने बताया कि यह आयोजन (छावनी की दिवाली)” संकल्प के अंतर्गत किया गया है, ताकि नागरिकों को एक स्वच्छ, सुंदर और उत्सवमय बाजार मिल सके। दीपावली त्यौहार पर इस बार हर साल से ज्यादा पटाखों की दुकानें लगाई गई वहीं शो रूमों से लेकर फुटपाथों तक खरीदारों की भीड़ को देखते हुए दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिले दिखाई दिए इस मौके पर बच्चों किशोरों और महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया छावनी परिषद ने बताया कि यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा, जिससे नसीराबाद छावनी क्षेत्र अन्य स्थानों के लिए सौंदर्य, स्वच्छता और सामुदायिक भावना का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन सके।

