सिन्धू सभा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 27-28 दिसम्बर को कानपुर में, महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन ने दिया आशीर्वाद
भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) भीलवाड़ा : भारतीय सिन्धू सभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 27 व 28 दिसम्बर को कानपुर में आयोजित होगी, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर मोरवाणी व संरक्षक मोहनलाल वाधवाणी के नेतृत्व में प्रदेश के 17 प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में देशभर में चल रहे कार्यक्रमों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी तथा विभिन्न प्रदेशों से केन्द्रीय पदाधिकारी, मातृशक्ति व युवा ईकाई के सदस्य भाग लेंगे। भीलवाड़ा प्रवास पर पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कार्यकर्ताओं के साथ हरीशेवा उदासीन सनातन आश्रम में महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन से आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। महामण्डलेश्वर ने संगठन बैठकों हेतु सिन्धू चिन्ह का ध्वज भेंट करते हुए घर-घर ध्वज फहराने का संदेश दिया और सिन्धी भाषा, साहित्य व संस्कृति के संरक्षण में युवा पीढ़ी व मातृशक्ति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने महापुरुषों के बलिदान दिवस, सामूहिक परिचय सम्मेलन, कन्यादान व वैवाहिक आयोजनों तथा सिन्धू दर्शन तीर्थयात्रा में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया। प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया ने बताया कि राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद् द्वारा संचालित सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व एडवांस डिप्लोमा कोर्स की परीक्षाएं जनवरी 2026 में होंगी, जिससे युवा मातृभाषा से जुड़ रहे हैं। 21 जनवरी को वीर हेमू कालाणी बलिदान दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मोहन तुलस्यिाणी, मनीष गुवालाणी, प्रकाश फूलानी, निरंजन शर्मा, वीरूमल पुरसवाणी, परमानन्द गुरनाणी, ओम गुलाबाणी, लक्षमणदास लालवाणी, परमानन्द तनवाणी, किशोर कृपलाणी, पंकज आडवाणी, गोपाल नानकाणी, नरेन्द्र रामचंदाणी, धीरज पेसवाणी, नवीन मनवाणी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
