भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : राजस्व मंडल अजमेर के स्पष्ट स्थगन आदेश के बावजूद श्री कुंज बिहारी जी मंदिर से सम्बद्ध सैनी नगर, चोबदारों की ढाणी नवलगढ़ जिला झुंझुनू स्थित खसरा संख्या 300 से 305 की विवादित भूमि पर हरे-भरे कदीमी पेड़ों की अवैध कटाई का गंभीर मामला सामने आया है। न्यायालय में प्रकरण लंबित होने और 23 अक्टूबर 2024 को यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के बाद भी धीरज सैनी, रविंद्र सैनी, ओमप्रकाश, देवेंद्र सिंह और मुन्ना कुरैशी सहित कुछ अन्य लोगों द्वारा जबरन भूमि में प्रवेश कर पेड़ों की कटाई करने की कोशिश की गई। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा धमकाने तक की नौबत आ गई, जिसे स्थगन आदेश की खुली अवहेलना माना जा रहा है। मामले की शिकायत पर उपखंड मजिस्ट्रेट, नवलगढ़ ने तहसीलदार को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रशासनिक स्तर पर जांच शुरू हो गई है और पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर धारा 86 राजस्थान काश्तकारी अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है, ताकि प्राकृतिक स्थिति व अभिलेखों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक
बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान
विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण
चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन
दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई
जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन
नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार
अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार
AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद
पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक
