भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर नर्बदा शंकर पुरी जी महाराज के करकमलों से गुरुवार को सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू राजस्थान के तपस्वी भवन कार्यालय में हिंदू चालीसा तथा 387 अंकित ओम आकृति वाले भगवा सनातन ध्वज का विधिवत विमोचन किया गया। संघ के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि महाराज जी एक दिवसीय प्रवास पर अजमेर पहुंचे, जहां तपस्वी भवन में उनका स्वागत-अभिनंदन किया गया और धर्म चर्चा के साथ उपस्थित जनों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म के संरक्षण व प्रचार का संदेश देते हुए हिंदू चालीसा और विशेष ओम ध्वज समाज को समर्पित किया गया। इस अवसर पर महाराज जी को 23 से 25 फरवरी तक पुष्कर में आयोजित बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज की हनुमंत कथा का आमंत्रण भी सौंपा गया। कार्यक्रम में साध्वी गीतांजलि जी, विश्व हिंदू परिषद के सह मंत्री शशि प्रकाश इंदौरिया, डॉ कुलदीप शर्मा, देवेन्द्र त्रिपाठी, विजय कुमार शर्मा, तरुण वर्मा, अशोक पंसारी, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, डॉ रामनिवास शर्मा, प्रकाश खन्ना, संजना खटीक तथा तपस्वी गायत्री शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
नगर में शनिवार से आरम्भ होगी श्रीराम कथा
अजमेर स्टेशन पर सुरक्षा का नया घेरा, 22 फरवरी से फूड प्लाजा (दौराई एंड) की ओर स्थित एस्केलेटर और सीढ़...
हिंदू चालीसा व 387 अंकित ओम ध्वज का भव्य विमोचन, सनातन धर्म रक्षा का संदेश
अजमेर संभाग के 28 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मिला दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण, मिलावट पर सख्ती के निर...
सिल्वर स्टार कॉनवेन्ट स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न
छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम का सफाई कर्मियों ने किया स्वागत
स्कूल का वार्षिक उत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया, विद्यार्थियों को मिली, मोबाइल से दूर रहकर पढ़ाई पर ...
छावनी परिषद प्रशासन के निर्देश पर बाज़ार से हटवाए अस्थाई कब्जे __
श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर समिति का हुआ गठन
नव नियुक्त छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद शाकिब आलम ने बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर नीरज क...
