नसीराबाद के श्री सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ ने सोने चांदी के घटते/बढ़ते भावों पर ग्राहकों के बीच होने वाले वाद विवाद के मार्ग दर्शन करने हेतु उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) वर्तमान परिस्थितियों में सोने चांदी के घटते बढ़ते भावो की अस्थिरता से दुकानदारों और ग्राहक के बीच वाद विवाद की विकट स्थिति उत्पन्न हो रही है जिसको लेकर मार्गदर्शन के लिए स्वर्णकार संघ के सदस्यों ने उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन दाताओं ने ज्ञापन में बताया कि सर्राफा व स्वर्णकार व्यवसाई मिनिमम मार्जिन पर अपना व्यवसाय करते हैं, साथ ही सर्राफा व स्वर्णकार व्यापार संघ ने बताया कि सर्राफ व स्वर्णकार किसी भी ग्राहक से कोई भी सोने चांदी का सामान अगर खरीदता या गिरवी रखता है। उसमें अगर वो सामान चोरी का निकलने पर पुलिस द्बारा धारा 411 लगाकर व राठोड़ी में थाने लाकर प्रताड़ित किया जाता है। जिससे व्यवसाई का पैसा व माल जाने के साथ मान भी भंग होता है। जिस पर सोमवार को नसीराबाद के सभी सोने चांदी का व्यवसाय करने वाले व्यापारी व स्वर्णकार समाज अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रख उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव को ज्ञापन सौंपकर मार्गदर्शन की मांग रखी। जिस पर उपखण्ड अधिकारी यादव ने इस सम्बन्ध में शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देते समय सर्राफ व स्वर्णकार संघ से लालू सोनी योगेश सोनी,, पकंज जैन, पवन सोनी, गोविन्द सोनी, सुशील सोनी, बाबुलाल सोनी, नितिन गोयल, गोपाल सोनी, सुशील सोनी, कैलाश सोनी, कमल कुमार जैन, दीलिप सोनी, सौरभ गढ़वाल, जगदीश सोनी, चन्द्र शेखर सोनी, राहुल गोयल, सत्यप्रकाश सोनी, नितेश सोनी, अक्षय जैन, राजकुमार सोनी, कमल किशोर, महेन्द्र प्रजापत, ओमप्रकाश वर्मा, सुरेन्द्र सोनी, भरत सोनी, जितेन्द्र सोनी , अरुण सोनी, कमल लक्षकार , संगम मराठा , अरविंद सहित अनेक स्वर्णकार उपस्थित रहे।
