नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) रामसर रोड स्थित नरसिंह गौशाला नसीराबाद की साधारण सभा व चुनाव संपन्न हुए जिसमें समाजसेवी प्रदीप मित्तल को संस्था का अध्यक्ष चुना गया जबकि उपाध्यक्ष राघव तेला व अजय गौड़ को और सचिव योगेश परिहार को चुना गया जबकि सह सचिव निलेश गर्ग व दिग्विजय सिंह गुर्जर को कोषाध्यक्ष दीपक बंसल को एवं सहकोषाध्यक्ष तुषार सिंघल को चुना गया नृसिंह गौशाला की साधरण सभा में नगर के गणमान्य नागरिक मौजुद रहे चुनाव अधिकारी राजेंद्र मुणोत ने चुनाव संपन्न कराया मुक्ति धाम के निकट स्थित नृसिंह गौशाला की साधारण सभा तथा चुनाव के दौरान संस्था के सभी सदस्य गण भी मौजुद रहे अंत में सभी नागरिकों ने संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनसे यह अपेक्षा की गई उनके कार्यकाल के दौरान नरसिंह गौशाला का उत्तरोत्तर विकास होगा
