Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

राजगढ़ धाम पर हुई प्रशासनिक बैठक सम्पन्न

 

    तहसीलदार नसीराबाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर आगामी 19 मार्च से 28 मार्च 2026 तक चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव राजगढ़ धाम पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा 24 मार्च को बाबा के विशाल छठ मेले का आयोजन होगा जिसमे लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। धाम पर आयोजित होने वाले नवरात्रा महोत्सव को लेकर चम्पालाल महाराज मुख्य उपासक भैरव धाम राजगढ़ के सानिध्य व देवीलाल यादव उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक हुई जिसमें संबंधित सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में धाम के व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन के द्वारा संबंधित कार्यो को लेकर मुख्य बिन्दु उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद को दिये गये। उपखण्ड़ अधिकारी ने बैठक में संबंधित विभागो को मेले से जुड़े सभी आवश्यक कार्यो को छठ मेले से पूर्व करने हेतू निर्देश दिये गये । बैठक में विशेष रूप से पीडबल्युडी,पुलिस व चिकित्सा व्यवस्था को लेकर काफी चर्चा की गई। पुलिस व यातायात व्यवस्था के माकूल इन्तजाम के साथ वाहनो का एक तरफा यातायात व्यवस्था पर जोर दिया गया जिससे भीड़ की अधिकता होने से जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो। चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव के दौरान तहसीलदार नसीराबाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। छठ मेल में भारी मात्रा में आने वाले श्रद्धालुओ की संख्या को देखते हुए पुलिस जाप्ते के माकूल ईन्तजाम किया जायेगा व अन्य संबंधित बैठक में मौजुद सभी विभागों के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी विभाग द्वारा धाम की महिमा को मद्देनजर रखते हुए कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। छठ मेले से पूर्व ही सभी विभागो को अपने कार्यो को पूर्ण करना होगा तथा कोताही बरतने पर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक मे मौजूद सभी अधिकारियो ने उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद को आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओ को उत्तम व्यवस्था व सफल आयोजन का पूर्ण विश्वास दिलाया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि बैठक में देवीलाल यादव उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद, कृष्ण कुमार वृत्ताधिकारी नसीराबाद,भंवर सिंह थाना अधिकारी नसीराबाद सदर, राकेश किराड़ तहसीलदार नसीराबाद, महेश चौधरी बी.डी.ओ श्रीनगर, डॉ प्रमोद कुमार बी.सी.एम.ओ श्रीनगर, मदन कुमार सिंह बी.पी.ओ श्रीनगर, विजयराज सहायक उप निरिक्षक सीआईड़ी जॉन युनिट नसीराबाद, चेतन प्रकाश सहायक अभियन्ता सराधना, प्रीती बघैल कनिष्ठ अभियन्ता सराधना, डॉ दिनेश मीणा आयुर्वेद विभाग राजगढ़, विक्रम कुमावत कनिष्ठ अभियन्ता पी.डब्ल्युड़ी, दुशान्त जादम कनिष्ठ अभियन्ता पीएचईड़ी, नरेश शेरसिया सहायक अभियन्ता पी.डब्ल्युड़ी, हरि राठी सहायक उप निरिक्षक, प्रशान्त शुक्ला राजस्व विभाग, राजेन्द्र चौधरी वीडीओ राजगढ,रतन लाल सेन आयुर्वेद विभाग राजगढ़, रमेश सेन, राहुल सेन, अविनाश सेन, पदमचन्द जैन, प्रकाश रांका, कैलाश सेन, हनुमान जोधावत, राजेन्द्र राजपुरोहित, सलीम, कुल्दीप, विजय सिंह, सुरेश कांकाणी, बी एल गोदारा, बैचेलाल, नारायण मोर्य, नौरत उच्चेनिया, अमित, नीरज, राजकुमार, विजय रावत, रामप्रसाद मोर्य आदि मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।