नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) उपखंड क्षेत्र स्थित राजगढ़ कस्बे के श्री मसाणिया भैरव धाम पर आज प्रातःकाल मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने अपने परिवार के साथ चक्की वाले बाबा मुख्य मंदिर पर पूजा अर्चना करने के साथ घट स्थापना की इस अवसर पर प्राचीन तेजाजी महाराज के मंदिर पर पूजा व आरती की व माता कालिका एवं बाबा भैरवनाथ की पूजा अर्चना कर सभी देवी-देवताओं की पूजा की गई और पूरे विधि-विधान के साथ अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित कर नवरात्रि की घटस्थापना की गई,यह अखण्ड ज्योति माह चैत्र की एकम् से प्रारम्भ होती है जिसका समापन दशमीं को होगा। देश-प्रदेश के लाखों श्रद्धालु पूरे नवरात्राओं के दस दिन भैरव धाम पर आकर बाबा भैरव, माँ काली व अखण्ड ज्योति के विशेष दर्शन करते हैं। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया यह महोत्सव 19 मार्च से 29 मार्च 2026 तक चलेगा इसके अंतर्गत 24 मार्च को बाबा भैरवनाथ का विशाल छठ मेला पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास से भरेगा। इस लख्खी छठ मेले को लेकर मन्दिर कमेटी व भैरव भक्त मण्डल की और से तैयारियाँ प्रारम्भ हो चुकी है। पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस जाप्ता लगाया गया है, चिकित्सा विभाग की और से भी अस्थाई डिस्पेन्सरी नवरात्रा के 9 दिनों तक चिकित्सा टीम मय आवश्यक दवाओं व एम्बूलेन्स की भी तैनात की गई है। घटस्थापना के समय व्यवस्थापक ओमप्रकाश सैन, रमेश सेन, अविनाश सैन, राहुल सैन, मुकेश सेन, मिलन, भव्य, वैदान्त, बुलबुल, मिताली, वंशिका, ताराचन्द, देवानन्द, कमल शर्मा, यश मारोठी, कैलाश सेन, कमल सुनारीवाल, संजय चौहान, सुरेश गुर्जर, मनोज मेहरा, अमिताभ, दीपक सेन, राजकुमार चावडा, दीपक बसीटा, संजीव कश्यप, भूपेन्द्र बंजारा, मनीष चौहान आदि मौजूद रहे।
ब्रेकिंग
बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में चैत्र नवरात्रि पर प्रारम्भ हुआ अखण्ड रामायण पाठ
राजगढ़ धाम में श्रद्धा के साथ की गई घट स्थापना, चैत्र नवरात्रा मेला शुरू
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल का अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने किया आत्मीय स्वागत
विशाल पाराशर बने राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन (एकीकृत) के अजमेर जिलाध्यक्ष
नर्सिंग भर्ती को लेकर संविदा नर्सिंग ऑफिसरों की पहल, विधानसभा अध्यक्ष ने दिया सकारात्मक आश्वासन
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा होटल क्रॉसलेन में पत्रकार बंधुओं के साथ होली स्नेह मिलन एवं ...
राजगढ़ धाम पर हुई प्रशासनिक बैठक सम्पन्न
समाजसेवी प्रदीप मित्तल (कुन्ना) नृसिंह गौशाला के अध्यक्ष चुने गए
एलपीजी सिलेंडर की समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी ने ली आवश्यक समीक्षात्मक बैठक
शीतला सप्तमी पर श्रद्धा और आस्था के साथ हुई पूजा-अर्चना
