Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

राजगढ़ धाम में श्रद्धा के साथ की गई घट स्थापना, चैत्र नवरात्रा मेला शुरू

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) उपखंड क्षेत्र स्थित राजगढ़  कस्बे के श्री मसाणिया भैरव धाम पर आज प्रातःकाल मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने अपने परिवार के साथ चक्की वाले बाबा मुख्य मंदिर पर पूजा अर्चना  करने के साथ घट स्थापना की इस अवसर पर प्राचीन तेजाजी महाराज के मंदिर पर पूजा व आरती की व माता कालिका एवं बाबा भैरवनाथ की पूजा अर्चना कर सभी देवी-देवताओं की पूजा की गई और पूरे विधि-विधान के साथ अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित कर  नवरात्रि की घटस्थापना की गई,यह अखण्ड ज्योति माह चैत्र की एकम् से प्रारम्भ होती है जिसका समापन दशमीं को होगा। देश-प्रदेश के लाखों श्रद्धालु पूरे नवरात्राओं के दस दिन भैरव धाम पर आकर बाबा भैरव, माँ काली व अखण्ड ज्योति के विशेष दर्शन करते हैं। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया यह महोत्सव 19 मार्च से 29 मार्च 2026 तक चलेगा इसके अंतर्गत 24 मार्च को बाबा भैरवनाथ का विशाल छठ मेला पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास से भरेगा। इस लख्खी छठ मेले को लेकर मन्दिर कमेटी व भैरव भक्त मण्डल की और से तैयारियाँ प्रारम्भ हो चुकी है। पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस जाप्ता लगाया गया है, चिकित्सा विभाग की और से भी अस्थाई डिस्पेन्सरी नवरात्रा के 9 दिनों तक चिकित्सा टीम मय आवश्यक दवाओं व एम्बूलेन्स की भी तैनात की गई है। घटस्थापना के समय व्यवस्थापक ओमप्रकाश सैन, रमेश सेन, अविनाश सैन, राहुल सैन, मुकेश सेन, मिलन, भव्य, वैदान्त, बुलबुल, मिताली, वंशिका, ताराचन्द, देवानन्द, कमल शर्मा, यश मारोठी, कैलाश सेन, कमल सुनारीवाल, संजय चौहान, सुरेश गुर्जर, मनोज मेहरा, अमिताभ, दीपक सेन, राजकुमार चावडा, दीपक बसीटा, संजीव कश्यप, भूपेन्द्र बंजारा, मनीष चौहान आदि मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।