भारत भूमि (कार्तिक शर्मा) अजमेर : अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अजमेर जिला शाखा के एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस गेस्ट हाउस में जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला से शिष्टाचार भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया। संस्था के जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पुखराज पहाड़िया, मुख्य संरक्षक कालीचरण खंडेलवाल और जिलाध्यक्ष रमेश चंद तापड़िया सहित उपस्थित पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक का माल्यार्पण कर, शॉल व दुपट्टा ओढ़ाकर तथा बुके भेंट कर स्वागत किया। प्रतिनिधि मंडल ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और कार्यभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को श्री सीता गौशाला, अजमेर में आयोजित होने वाले ‘वैश्य संस्कृति एवं एकता महोत्सव’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का स्नेहिल निमंत्रण भी दिया। इस गरिमामयी भेंट के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल, प्रेमप्रकाश विजयवर्गीय, शैलेंद्र अग्रवाल, सत्यनारायण भंसाली एवं हिमांशु खंडेलवाल सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...
