Logo
ब्रेकिंग
बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में चैत्र नवरात्रि पर प्रारम्भ हुआ अखण्ड रामायण पाठ राजगढ़ धाम में श्रद्धा के साथ की गई घट स्थापना, चैत्र नवरात्रा मेला शुरू नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल का अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने किया आत्मीय स्वागत विशाल पाराशर बने राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन (एकीकृत) के अजमेर जिलाध्यक्ष नर्सिंग भर्ती को लेकर संविदा नर्सिंग ऑफिसरों की पहल, विधानसभा अध्यक्ष ने दिया सकारात्मक आश्वासन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा होटल क्रॉसलेन में पत्रकार बंधुओं के साथ होली स्नेह मिलन एवं ... राजगढ़ धाम पर हुई प्रशासनिक बैठक सम्पन्न समाजसेवी प्रदीप मित्तल (कुन्ना) नृसिंह गौशाला के अध्यक्ष चुने गए एलपीजी सिलेंडर की समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी ने ली आवश्यक समीक्षात्मक बैठक शीतला सप्तमी पर श्रद्धा और आस्था के साथ हुई पूजा-अर्चना

बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में चैत्र नवरात्रि पर प्रारम्भ हुआ अखण्ड रामायण पाठ

 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर पर 19 मार्च, गुरुवार से प्रारम्भ चैत्र नवरात्रि पर्व पर अखण्ड रामायण पाठ प्रारम्भ हुआ। पुजारी मुकेश वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में स्थापित बालाजी प्रतिमा अति प्राचीन एवं चमत्कारी व भक्तों के कारज सिद्ध करने वाली होने से मंगलवार – शनिवार को देर रात्रि तक भक्तों का दर्शन करने हेतु आवागमन बना रहता है। साथ ही दुर दुर से प्रतिदिन भी भक्त गण बालाजी के दर्शन करने हेतु परिवार सहित आते रहते हैं। पुजारी वैष्णव ने बताया बालाजी धाम में वर्ष के दो गुप्त व दो प्रकट नवरात्रि पर्व पर नौ दिन तक अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है। वहीं भादवा सुदी दुज को विशाल मेला भरता है। नवरात्रि पर्व पर प्रतिदिन बालाजी महाराज का चौला बदला जाता है। वह फुलों से प्रतिदिन बालाजी महाराज का श्रृंगार किया जा है। चैत्र नवरात्रि होने से मन्दिर में प्रतिदिन सवामणी, जडुले आदि के कार्यक्रम प्रारम्भ हो गये । जिससे प्रतिदिन मेले जैसी भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इस बार नवरात्रि पर्व के पूर्व सम्पूर्ण मन्दिर परिसर में रंग रोगन कराया गया, साथ ही मन्दिर परिसर में आकर्षक लाइटिंग लगाकर मन्दिर परिसर को सजाया गया है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।