छावनी परिषद सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने किया मुख्य बाजार का,निरीक्षण,फुटपाथ पर काबिज़ दुकानदारों को लगाई फटकार
छावनी परिषद के कार्मिको को कथित धमकी देने और अभद्र भाषा इस्तेमाल करने वाले अतिक्रमियों को दी चेतावनी
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने अधिनस्थ कार्मिकों के साथ शुक्रवार को मुख्य बाजार का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया, इस दौरान मुख्य बाजार के फुटपाथ पर सामान रख कर पैदल राहगीरों का आवागमन बाधित करने वाले जिद्दी टाईप के दुकानदारों को फटकार लगाते हुए सरकारी जमीन और फुटपाथ पर कब्जा करने से परहेज करने की हिदायत दी साथ ही आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से मिल जुल कर चल सकता है छावनी परिषद प्रशासन जन सुविधाओं का विस्तार कर रहा है तो नागरिकों का भी दायित्व बनता है कि छावनी परिषद के द्वारा किए जाने वाले कामों को सपोर्ट देते रहें और इस बात को भी ना भूलें कि छावनी परिषद के कर्मचारी भी आप में से ही हैं और उनके भी आप की तरह ही बच्चे और परिवार है इसलिए छावनी परिषद कार्मिकों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और धमकियां देने वालों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है दूसरी अपील सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने करते हुए स्पष्ट किया कि छावनी परिषद के कार्मिकों द्वारा किसी से भी वित्तीय लेन देन नहीं किया जाता है और यदि कहीं पर भी ऐसा होता दिखाई दे तो आप पुख्ता साक्ष्य के साथ मेरे पास आयें निश्चित रूप से आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से दिन रात मेहनत कर छावनी स्टाफ द्वारा अतिक्रमण हटाए गए हैं इसलिए सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर कानून की अपने हाथ में नहीं लें और ना छावनी परिषद कर्मचारियों के कार्य में बाधा डाले फुटपाथ पर सामान रखने से पैदल चलने वाले राहगीरों को तकलीफ़ होती है इस बात का ध्यान रखा जाना भी लाजमी है इस अवसर पर छावनी परिषद के ओवर सीयर विश्वेंद्र सिंह, संजय शर्मा,शिव राम चौधरी, रवि प्रकाश, आशीष शर्मा, धर्मेन्द्र,शिवा, छोटे लाल , सहित बड़ी संख्या में सफ़ाई कर्मी मौजूद रहे
