Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

अन्नकुट पर्व परम्परागत ढंग से श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) शनिवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकुट का पर्व आज नगर के मोची बाजार लोधा मोहल्ला गाँधी चौक सहित अन्य क्षेत्रो में परम्परागत ढंग से श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सुबह महिलाओ ने अपने घरों मे गाय के गोबर से गोवर्धन बनाए और मिठाई दही आदि से भोग लगाकर पूजा की साथ ही घरों और मंदिरों मे अन्नकुट बनाकर भगवान को भोग लगा कर सभी को वितरित किया। वहीँ मोची बाजार स्थित गंगा माता मन्दिर ,घनाघन बालाजी मन्दिर ,लोधा मोहल्ला, हनुमान चौक, धोबी मोहल्ला स्थित नागेश्वर महादेव मन्दिर, गाँधी चौक क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर सार्वजनिक रूप से अन्नकुट बनाया इसमे विभिन्न सब्जीयो को एक साथ बनाकर स्वादिष्ट भोग अन्नकूट बनाकर उसका भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाया गया और बाद में उक्त अन्नकूट का प्रसाद सभी भक्तजनों मे वितरित किया गया। हर वर्ष दिपावली पर्व के दौरान मिक्स सब्जीयो से बनाया गया भोग का स्वाद सभी को बहुत भाता है । अन्नकूट प्रसाद को प्राप्त करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। गोवर्धन पूजा के मौके पर गाय और गौवंश की पूजा अर्चना आरती के बाद महिलाओं द्वारा पूजा की गई।  गायो को हरा चारा खिलाया गया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।