नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) शनिवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकुट का पर्व आज नगर के मोची बाजार लोधा मोहल्ला गाँधी चौक सहित अन्य क्षेत्रो में परम्परागत ढंग से श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सुबह महिलाओ ने अपने घरों मे गाय के गोबर से गोवर्धन बनाए और मिठाई दही आदि से भोग लगाकर पूजा की साथ ही घरों और मंदिरों मे अन्नकुट बनाकर भगवान को भोग लगा कर सभी को वितरित किया। वहीँ मोची बाजार स्थित गंगा माता मन्दिर ,घनाघन बालाजी मन्दिर ,लोधा मोहल्ला, हनुमान चौक, धोबी मोहल्ला स्थित नागेश्वर महादेव मन्दिर, गाँधी चौक क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर सार्वजनिक रूप से अन्नकुट बनाया इसमे विभिन्न सब्जीयो को एक साथ बनाकर स्वादिष्ट भोग अन्नकूट बनाकर उसका भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाया गया और बाद में उक्त अन्नकूट का प्रसाद सभी भक्तजनों मे वितरित किया गया। हर वर्ष दिपावली पर्व के दौरान मिक्स सब्जीयो से बनाया गया भोग का स्वाद सभी को बहुत भाता है । अन्नकूट प्रसाद को प्राप्त करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। गोवर्धन पूजा के मौके पर गाय और गौवंश की पूजा अर्चना आरती के बाद महिलाओं द्वारा पूजा की गई। गायो को हरा चारा खिलाया गया।
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह...
छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम
पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को...
विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस
आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा
अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...
विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...
