Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

ईद और चेटी चण्ड पर्व के मद्देनजर सिटी थाने में सी एल जी सदस्यों की मीटिंग आयोजित

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )गुरुवार को सिटी थाने में ईद और चेटी चण्ड पर्व के मद्देनजर सी एल जी सदस्यों की मीटिंग आयोजित की गई।स्थानीय सिटी थाना परिसर में पुलिस उप अधीक्षक जनरैल सिंह की अध्यक्षता में सी एल जी सदस्यों की मीटिंग आयोजित की गई। जिस में नायब तहसीलदार आफताब थाना प्रभारी सिटी थाना हुकम गिरी एवं थाना प्रभारी श्री नगर जसवंत सिंह मौजूद रहे। सी एल जी सदस्यों सुरक्षा सखियों और शान्ति समिति सदस्यों की मीटिंग में ईद और चेटी चण्ड पर्व के दौरान शांति एवं सोहार्द पुर्ण माहौल में परम्परा गत तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की गई बैठक में पुलिस उप अधीक्षक जनरैल सिंह ने सिंधी समाज के लोगों से चेटी चण्ड कार्यक्रम तथा जुलूस के मार्ग के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए इसी प्रकार मुस्लिम समाज के लोगों से भी ईद की नमाज के बारे में जानकारी ली पुलिस अधिकारियो ने मीटिंग में सिंधी समाज के लोगों से जुलूस के दौरान डीजे वाहन का प्रयोग नहीं करने हेतु सख्ती से निर्देश दिए पुलिस उप अधीक्षक जनरैल सिंह ने नागरिको से अपने प्रतिष्ठानो की सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में पर सीसी टीवी कैमरे लगाने हेतु हिदायत दी और त्यौहार के दौरान शान्ति व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने की अपील की

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।