Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने पेयजल आपूर्ति को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

अजमेर (भारत भूमि)— आगामी ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में आमजन को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। पानी के टैंकरों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी क्षेत्र में जल संकट उत्पन्न न हो। पेयजल सप्लाई सुचारू रूप से जारी रहे। इसके लिए पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने पर तुरंत दुरुस्त की जाए। जल जीवन मिशन के तहत लंबित जल कनेक्शन जल्द से जल्द जारी किए जाए। आमजन से प्राप्त पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।

जिला कलक्टर ने पंप हाउस पर विद्युत कनेक्शन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए एवीवीएनएल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आवश्यक कनेक्शन प्राथमिकता से जारी करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से जल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करें और सुनिश्चित करें कि गर्मी के दौरान किसी भी नागरिक को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने कहा कि पेयजल से संबंधित कार्यों की निविदा पूर्ण कर कार्य तत्काल प्रभाव से आरम्भ करे। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा नियंत्रण कक्ष स्थापित कर उसका चौबिसों घण्टे संचालन किया जाए। इस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया जाना चाहिए। इन शिकायतों के निस्तारण की मॉनीटिरिंग उच्च स्तर से हो।

इस अवसर पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग एवं अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।