Logo
ब्रेकिंग
अजमेर में चलेंगी 100 ई-बसें, पहले चरण में पांच से की शुरूआत एम.पी.एस. चाचियावास में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की

जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा शहर

मुख्य बाजारों में जुलूस का पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और प्रसाद वितरण के साथ हुआ स्वागत

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) स्थानीय सिंधी समाज द्वारा पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में रविवार सुबह से ही चेटीचंड (झूलेलाल जयंती) महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है और इस अवसर पर सुबह से ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया और शाम को विशाल जुलूस निकाला गया।धोबी मोहल्ला स्थित नागेशवर मन्दिर मे ध्वजारोहण के बाद झूलेलाल मन्दिर मे आरती कर झंडारोहण किया गया इस मोके पर उपस्थिति सिन्धी समाज के लोगों द्वारा भगवान झूलेलाल की आरती व पल्लव पहनकर घर परिवार,समाज व देश की खुशहाली की कामना की गई बेहराना मण्डली ने झूलेलाल के भजन प्रस्तुत किए वहीं पूज्य सिन्धी समाज के तत्वाधान में विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली के बाद शाम को जुलूस की शुरुआत झूलेलाल मंदिर से हुई जुलूस, मुख्य बाजारो सहित विभिन्न मार्ग होते हुए वापस झूलेलाल मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुआ जुलूस मे अनेक झांकिया शामिल थी सिंधी समाज के लोगों ने आयो लाल झूलेलाल के नारों से पूरे शहर में धार्मिक और उल्लास का माहौल बना दिया जुलूस में सिन्धी समाज की महिलाओ, पुरुषों और युवाओ सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया आकर्षक धार्मिक झांकीया देख कर सभी प्रभावित हुए सिंधी समाज के लोगों द्वारा शहर भर में जुलूस का स्वागत किया गया इस मौके पर मुख्य बाजार सहित प्रमुख रास्तों की स्वागत द्वार और बिजली की झालरों से सजाया गया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।