Logo
ब्रेकिंग
एम.पी.एस. चाचियावास में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन

नसीराबाद छावनी परिषद को प्रदान किया गया देश का प्रतिष्ठित ” स्कॉच अवार्ड“

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद द्वारा प्रारंभ किए गए नागरिक क्षेत्र पर केंद्रित पहल “जनसंवाद छावनी प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम के कारण नसीराबाद छावनी परिषद को देश के प्रतिष्ठित अवार्ड “स्कॉच अवार्ड”, , से सम्मानित किया गया है।उल्लेखनीय बात यह है कि यह सम्मान देशभर की सभी छावनी परिषदों के बीच केवलनसीराबाद छावनी परिषद को ही बेहतरीन गवर्नेस की श्रेणी में चयन करते हुए प्रदान किया गया है यह सकारात्मक पहल छावनी परिषद प्रशासन द्वारा पिछले वर्ष छावनी परिषद के सीईओ डॉक्टर नितीश गुप्ता के नेतृत्व में सभी छावनी परिषद कर्मचारियों के साथ की गई थी।जनसंवाद – छावनी प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना था। इस पहल के माध्यम सेनागरिकों की समस्याओं को न केवल त्वरित रूप से सुना गया, बल्कि उनका समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर किया गया। इस अनूठी योजना ने प्रशासन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके परिणाम स्वरूप नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े,बल्कि अधिकारीगण उनके द्वार तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया गया।इस पहल ने नागरिकों के प्रशासन के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है। इसके माध्यम से छावनी परिषद ने डिजिटल और भौतिक दोनों माध्यमों का उपयोग करके शिकायत ( समस्या )निवारण प्रणाली को सुदृढ़ किया। इस कार्यक्रम की सफलता का प्रमुख कारण नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और प्रशासन की तत्परता रही है। स्कॉच अवार्ड समारोह में देशभर के प्रतिष्ठित प्रशासक, नौकरशाह, और नीति- निर्माता उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने नवाचारों को प्रस्तुत किया, लेकिन छावनी परिषद नसीराबाद की जनसंवाद पहल को विशेष सराहना मिली। सीईओ डॉक्टर  नितीश गुप्ता ने छावनी परिषद नसीराबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए यह सम्मान प्राप्त किया। उनके साथ छावनी परिषद के इंजीनियर विश्वेंद्र सिंह भी इस कार्य क्रम का  हिस्सा बने। यह पहली बार हुआ है जब 61 छावनियों में से सिर्फ नसीराबाद छावनी परिषद को ही “स्कॉच अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।यह उपलब्धि छावनी परिषद के’कुशल नेतृत्व,सशक्त टीमवर्क, और नागरिकों के सहयोग की मिसाल है। छावनी परिषद ने न केवल प्रशासनिक सुधारों को लागू किया, बल्कि अपने कर्मचारियों और नागरिकों को भी सशक्त किया, जिससे समावेशी विकास को बढ़ावा मिला।इसके अतिरिक्त, खुशबू गुप्ता, जो कि सीईओ नितीश गुप्ता की बहन और तेलंगाना कैडर की आई.ए.एस. अधिकारी हैं, को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्कॉच अवार्ड द्वारा दो श्रेणियों में सम्मानित किया गया है। उन्होंने एनीमिया मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावशाली प्रयास किए हैं। डॉक्टर नीतीश गुप्ता ने इस प्रतिष्ठित अवार्ड को छावनी परिषद नसीराबाद के सभी नागरिकों और छावनी परिषद कर्मचारियों को समर्पित किया है, जिनकी सहभागिता और सहयोग ने परिषद प्रशासन की इस पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह पुरस्कार छावनी परिषद की निरंतर प्रयासशीलता, नागरिकों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जनहित में कार्य करने की उनकी भावना का प्रतीक है रक्षा मंत्रालय के रक्षा संपदा विभाग के अंतर्गत स्थानीय निकाय के रूप में कार्यरत छावनी परिषद की यह उपलब्धि न केवल छावनी परिषद नसीराबाद के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।