Logo
ब्रेकिंग
नव नियुक्त छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद शाकिब आलम ने बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर नीरज क... किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ...

अजमेर के चिकित्सा इतिहास की सबसे बड़ी सौगात — विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी दीपावली की भेंट, जेएलएन अस्पताल को मिला 191 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, कुल 240 करोड़ से होगा विकास, बनेगा हेलीपैड भी

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : अजमेर के चिकित्सा इतिहास में आजादी के बाद की यह सबसे बड़ी खबर है — विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भारत लौटते ही शहरवासियों को दीपावली का तोहफ़ा देते हुए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के लिए 191 करोड़ रुपये की मंजूरी दिलाई है। पहले से ही 50 करोड़ रुपये जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत हो चुके हैं, जिससे कुल 240 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल का कायाकल्प होगा। अस्पताल में यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी जैसे विभाग पहले चरण में बनेंगे, जबकि आगे एंडोक्रिनोलॉजी, ओन्कोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग भी जोड़े जाएंगे। पूरी इमारत अत्याधुनिक और वातानुकूलित होगी, भूतल पर ओपीडी और जांच केंद्र तथा ऊपरी मंजिलों पर आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड होंगे। आपातकालीन परिस्थितियों में एयर एम्बुलेंस सुविधा के लिए अस्पताल की छत पर हेलीपैड भी बनाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के आग्रह पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य बजट में इस योजना की घोषणा की थी, और अब वित्त विभाग से इसकी पूर्ण स्वीकृति जारी हो चुकी है। प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया ने बताया कि सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक टीबी अस्पताल की जगह बनेगा, जिससे प्रतिदिन आने वाले हजारों मरीजों को अब जयपुर या दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। जीर्णोद्धार के तहत 50 करोड़ रुपये से ईएनटी, नेत्र, मुख व चेहरे के रोगों से संबंधित ब्लॉक भी तैयार किए जाएंगे। देवनानी की सतत मॉनिटरिंग और पहल से यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हुई है, जो अजमेर संभाग के लिए चिकित्सा सेवाओं में मील का पत्थर साबित होगी।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।