भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : श्री श्याम प्रेमी बाजार, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास गंज में रमा एकादशी के अवसर पर श्री खाटू श्याम बाबा की महिमा में भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। श्री श्याम प्रेमी मंडल के तत्वावधान में प्रतिदिन आरती, भजन-कीर्तन, महाआरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी प्रकाश अगन छबलानी, दिनेश कुमार टांक, विजय छबलानी, सुरेश भागचंदानी, सन्नी छबलानी, द्वारका प्रसाद शर्मा, पंकज छबलानी, नाहर सिंह, किशन लाल, रमेश लुहार दंपति, पूरण लुहार और सत्यनारायण साहू आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि श्रीश्याम प्रेमी बाजार व पास स्थित श्रीश्याम प्रेमी बस्ती की महिलाएं, पुरुष और बच्चे ‘हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा’ के जयघोष से सम्पूर्ण क्षेत्र को गूंजायमान कर रहे हैं। मंदिर के संस्थापक प्रकाश अगन छबलानी, विजय छबलानी, द्वारका प्रसाद शर्मा, दिनेश कुमार टांक, सुरेश भागचंदानी व पंकज छबलानी ने बताया कि आगामी शुक्रवार 17 अक्टूबर को रमा एकादशी के विशेष अवसर पर भव्य पूजन और महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश अगन छबलानी, किशन छबलानी, सन्नी छबलानी, मनोज कुमार, बाबूलाल चंद सूर्यवंशी, पुरशोतम छबलानी व पूरण लुहार सहित अनेक श्रद्धालु सेवा में सहयोग देंगे।
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...
संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि
प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,...
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे...
जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ...
अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब...
मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...
