Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

श्री बामणिया बालाजी धाम का वार्षिक मेला भरा धूमधाम से ,मेले पर बालाजी के लगा 56 व्यंजनों का भोग

 

नसीराबाद ।(योगेन्द्र बुलचन्दानी) नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर का वार्षिक मेला गुरुवार को बड़े धूमधाम से भरा । पुजारी मुकेश वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार रात्रि को भजन संध्या हुई । वहीं भजन संध्या की सांय को नसीराबाद के जागेश्वर महादेव मंदिर से गाजे बाजे के साथ झण्डा आया , वहीं देरांठू के सदर बाजार के हिन्दू युवा वाहिनी के सानिध्य में पहली बार विशाल बाहु बली बजरंग बली व चार बन्दर व राम दरबार की भव्य झांकी के साथ गाजे बाजे के साथ झण्डा आया । जो गाजे बाजे के साथ ग्राम के सभी मुख्य मोहल्ले से होकर बामणिया बालाजी पहुंचा। वही गुरुवार को मेले के दिन नसीराबाद के राजनारायण रोड स्थित शिव मंदिर से गाजे बाजे के भक्त गण 21 झण्डे लेकर आये । मेले पर देरांठू के ढाबा मोहल्ले, फडोल्या मोहल्ला, गवारिया समाज के साथ लोहरवाड़ा , भटियाणी, चाट , मंगरी आदि गांवों से भी गाजे बाजे के साथ झण्डे आये । मेले के उपलक्ष्य में मन्दिर की विशेष सजावट की गई है । मेले का झण्डा गुरुवार को सुबह 11.15 चढ़ाया गया । मेले के मुख्य अतिथि श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर , पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर व अध्यक्षता देरांठू सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़ , भटियाणी सरपंच श्रीमती कौशल्या देवी तेला व लोहरवाड़ा सरपंच श्रीमती माया देवी माली ने की । इस अवसर पर बालाजी महाराज के विशेष चोला चढ़ाकर, फूलों से झांकी सजाई गई है। मेले का झण्डा चढ़ाने के पूर्व बालाजी प्रांगण में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। पश्चात बालाजी महाराज के 56 व्यंजनों के भोग की झांकी सजाकर भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया । मेले में आये ग्रामीणों ने झूले , चकरी , चाट , मिठाईयो के साथ महिलाओं ने मणिहारी की लगी दुकानों से जमकर खरीददारी की ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।