Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा संचालित उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल, हनुमान चौक नसीराबाद में आज मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम के निर्देशानुसार राम नवमी महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता माता एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकी सजाई गई। कार्यक्रम में विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया गया तथा सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया कार्यक्रम के दौरान उड़ान स्कूल पर सेंटर इंचार्ज आकाश जैदिया, मनोज गुर्जर, भीमराज सुमन (विशेष शिक्षक), डॉ. लक्षिका सनाढ्य (फिजियोथैरेपिस्ट), भारती नागवान (स्पीच थैरेपिस्ट), कृष्णा शर्मा (विशेष शिक्षिका) सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।