Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

भारत भूमि (सरवाड़) – कस्बे में सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव ‘चेटीचंड’ पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सिंधी माता समझबाई दरबार में विशेष पूजा-अर्चना और बहराणा साहब की ज्योति प्रज्वलित की गई। कार्यक्रम में संत हाथीराम धाम, अजमेर से पधारी भगत राधुराम की सत्संग मंडली ने मधुर भजनों और सत्संग की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनका कस्बे के मुख्य मार्गों पर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। श्रद्धालु ‘जय झूलेलाल’ के जयकारों पर झूमते नजर आए और कार्यक्रम के समापन पर आम भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सैकड़ों लोगों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।