Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा

 

  हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष कार्यक्रम होगा आयोजित—-

————————–
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) नसीराबाद उपखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में चैत्र नवरात्रि पर चल रहे अखण्ड रामायण पाठ का समापन शनिवार को हवन यज्ञ के साथ होगा बालाजी धाम के पुजारी मुकेश वैष्णव ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर प्रतिदिन बालाजी महाराज के चौला बदलने के साथ फुलो से श्रृंगार कर बालाजी की झांकी सजाई गई  बालाजी धाम मन्दिर पुजारी मुकेश वैष्णव ने बताया कि शनिवार को प्रातः 10.15 बजे हवन के साथ रामायण पाठ का समापन होगा।

2 अप्रैल को मनाया जायेगा हनुमान जन्मोत्सव—

श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में 2 अप्रैल, गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। पुजारी वैष्णव ने बताया कि इस अवसर पर बालाजी के विशेष चौला चढ़ाने के साथ फूलो से झांकी सजाई जायेंगी, मन्दिर परिसर को गुब्बारों व फूलों से सजाया जायेगा। सुबह 9.15 बजे संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ होगा। इसके पश्चात बालाजी महाराज की सामुहिक महाआरती के पश्चात मावे का केक व 56 भोग की झांकी सजाई जायेंगी व प्रसाद वितरित किया जायेगा। बालाजी धाम में स्थापित बालाजी महाराज की प्रतिमा अति प्राचीन व भक्तों के कारज सिद्ध करती है। इससे मंगलवार – शनिवार को देर रात तक भक्तों का दर्शन करने हेतु आवागमन बना रहता। भक्तों के कारज सिद्ध होने पर मन्दिर में वर्ष भर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।