Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नगर में ईदुल फितर का त्यौहार उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया इस अवसर पर नगर के बाज़ारो में खासी चहल पहल नजर आई सुबह साढ़े आठ बजे श्री नगर रोड स्थित ईदगाह में शहर काज़ी मोहम्मद फुरकान खान ने तथा कोटा रोड स्थित ईद गाह में मौलाना इस्माइल ने ईद की खास नमाज़ अदा करवाई और देश वासियों की खुशहाली की दुआ की गई श्री नगर रोड स्थित ईद गाह में तीन हजार से चार हजार लोगो ने नमाज़ अदा की जबकि कोटा रोड स्थित ईदगाह में मौलाना इस्माईल ने आठ सौ लोगों को नमाज़ अदा कराई और टेकरी वाली मस्जिद में मौलाना रज़ी अहमद हैदराबादी द्वारा सौ से ज़्यादा लोगों को नमाज़ अदा करवाई गई इस मौके पर बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधियों और सरकारी अफसरों सहित  आमजन ने पहुंच कर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी इनमें उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव पुलिस उप अधीक्षक कृष्ण कुमार यादव  सिटी थाना प्रभारी पंकज कुमार युवा कांग्रे सी नेता शिव प्रकाश गुर्जर पूर्व पीसीसी सचिव महेंद्र गुर्जर पूर्व विधायक राम नारायण गुर्जर सहित पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद रहे वहीं आम जन भी गले मिल कर ईद की मुबारकबाद देते दिखाई दिए बच्चों ने खासा उत्साह नजर आया और सभी ने मिलकर अपने परिचितों दोस्तों और रिश्तेदारों से त्योहार की खुशियां साझा की

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।