Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

देरांठू में रामदेव जी महाराज का वार्षिक मेला कल , आज रात्रि को होगी भजन संध्या

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू में बाबा रामदेव जी महाराज का वार्षिक मेला कल 12 सितम्बर, गुरुवार को बड़े धूमधाम से भरेगा। इसके पूर्व आज बुधवार की रात्रि को विशाल भजन संध्या होगी। मेला कमेटी से समाजसेवी दिनेश चौधरी व राजकुमार पाटोदी ने बताया कि आज रात्रि को भजन संध्या मे बालाजी म्यूज़िकल ग्रुप के सानिध्य में डांसर संजना ओर मीनाक्षी व नेमीचंद छैला विशेष आकर्षण रहेंगे । वहीं मेले के मुख्य अतिथि नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा होंगे । यह मेला देरांठू, राताखेड़ा, कुम्हारों की ढाणी व महावीर कालोनी वासियों के सहयोग से भराया जा रहा है। इस अवसर पर मन्दिर को आकर्षक विद्युत लड़ियों से सजाया गया है। मेले मे देरांठू के सभी समाज के झण्डे गाजे बाजे के साथ आयेंगे । मेले की तैयारियां के तहत मन्दिर के आस पास, बस स्टैंड, विद्यालय के पीछे मेला कमेटी की और से जेसीबी से साफ – सफाई कराई गई है। मेले के लिए मेला स्थल पर झूले , चकरिया , नाव आदि लग चुके हैं। रात्रि को विशाल भजन संध्या होगी।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।