Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

राजगढ़ धाम पर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 22वीं वर्षगाँठ कल

     वर्षगाँठ को लेकर मंदिर कमेठी द्वारा तैयारिया हुई पूर्ण

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)मसाणिया भैरवधाम राजगढ़ पर कल 25 दिसम्बर 2024 बुधवार को मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 22वीं वर्षगाँठ धूमधाम ओर हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी। मंदिर कमेठी द्वारा वर्षगांठ के आयोजन से संबंधित समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली है। प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव, जरनैल सिंह वृत्ताधिकारी नसीराबाद व प्रहलाद सहाय थानाधिकारी नसीराबाद सदर ने संयुक्त निरीक्षण कर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया एवं मंदिर कमेटी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। वर्षगांठ महोत्सव पर कई गणमान्य अतिथि व अधिकारीगण सम्मिलित होंगे। 25 दिसम्बर को धाम पर प्रातःकाल हवन यज्ञ होगा जिसके पश्चात हवन यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। चम्पालाल महाराज और आए हुए अतिथियों के द्वारा मंदिर के शीश पर झण्डारोहण कर महोत्सव का आगाज किया जायेगा। तत्पश्चात देश-प्रदेेश से आए हुए श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा की जाएगी तथा विशेश चमत्कारी चिमटी का वितरण किया जाएगा। धाम पर मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं को धाम पर चल रहे नशामुक्ति अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान, जल स्वालम्बन महाअभियान के तहत संकल्प दिलाया जाएगा। सेन ने बताया कि वर्षगाँठ को लेकर मन्दिर कमेटी व भैरव भक्त मण्डल ने तैयारियाँ पूर्ण कर ली है। मनोकामनापूर्ण स्तम्भ, माँ कालिका व भैरव मन्दिर को फूलों से सजाया गया है। देश-प्रदेश से हजारों झण्डे आऐंगे। मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की विशेशता यह है कि स्तम्भ की मात्र एक परिक्रमा लगाने से श्रद्धालुओं के सारे रोग कश्ट दूर हो जाते हैं। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सर्दी के मौसम को मदेनजर रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेश माकुल इंतजामात किए हैं। चिकित्सा विभाग ने भी श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए अपनी चिकित्सा टीम को मय आवश्यक औशधियों व एम्बूलेन्स के साथ ड्यूटी पर तैनात किया है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा व कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक पुलिस जाब्ता तैनात किया जायेगा। वाहनों के लिए पार्किंग की विशेश व्यवस्था की गई है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।