Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

79वा स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षौल्लास पूर्वक मनाया गया

 

मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने पुलिस उप अधीक्षक जनरैल सिंह के साथ ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन स्थानीय मिशन ग्राउंड में उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव के मुख्य आतिथ्य और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पिंटू लाल जाट की अध्यक्षता में मनाया गया जिसमे विशिष्ट अतिथियों के रूप में पुलिस उप अधीक्षक जनरैल सिंह, तहसीलदार नानू लाल यादव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय यादव छावनी परिषद वेरिड बोर्ड के मनोनीत सदस्य सुशील कुमार ग़दिया सहित नगर के गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दी मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने सुबह 9 बजे मिशन ग्राउंड स्थित स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल पर पुलिस उप अधीक्षक जनरैल सिंह के साथ ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली और मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करने के साथ ही सभी को शपथ दिलाई कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव द्वारा भी संबोधित किया गया। इस मौके विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए

वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मठ कार्मिकों और मेघावी विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पिंटू लाल जाट द्वारा आभार व्यक्त किया गया,स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन नगर पालिका द्वारा किया गया।इससे पूर्व न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों द्वारा, उपखंड अधिकारी कार्यालय में उपखंड अधिकारी द्वारा, तहसीलदार कार्यालय में नव नियुक्त तहसील दार नानू लाल यादव द्वारा छावनी परिषद प्रशासन कार्यालय में छावनी सीईओ डॉ नितिश गुप्ता द्वारा और सीटी थाने में थानाधिकारी हुकम गिरी , पेंशनर्स समाज भवन पर पेंशनर्स समाज अध्यक्ष गजानंद शर्मा द्वारा, राजकीय चिकित्सालय में प्रभारी चिकित्सक डॉ विनय कपूर द्वारा राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक स्कूल में प्राचार्या सूरज देवी चौहान तथा व्यापारिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य यूसुफ अली द्वारा ध्वजारोहण किया गया इसके अतिरिक्त विभिन्न निजी स्कूलों और कार्यालयों में प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया , स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर नगर के बाजारों को तिरंगे झंडे से सजाया गया शहीद स्मारक, गांधी चौक लाल डिग्गी तालाब वाले चौराहे रोटरी सर्किल अंबेडकर सर्किल सहित नगर के प्रमुख स्थलों को बिजली की झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।