सुभाष गंज व्यापार मंडल के व्यापारियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर सरकार से यूजर्स चार्ज सम्बंधित अध्यादेश वापस लेने की मांग की
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) राज्य सरकार द्वारा गत 13अगस्त 2025को जारी किए गए यूज़र चार्ज से संबंधित अध्यादेश के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय सुभाष गंज अनाज मंडी के व्यापारियों ने जुलूस निकाला और उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव को ज्ञापन सौंप कर सरकार द्वारा जारी किए गए यूज़र चार्ज के अध्यादेश को अविलंब वापस लेने की मांग की उपखंड अधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देने आए व्यापारियों का नेतृत्व कर रहे सुभाष गंज अनाज मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी लाल गोयल ने बताया कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए अध्यादेश के अनुसार मंडियों में बिकने वाले पशु आहार, अनाज दालें,मसाले आदि पर 50पैसे यूजर चार्ज लगाया गया है यदि यह यूजर चार्ज लागू किया जाता है तो मंडियों से व्यापार शिफ्ट हो जाएगा यह पक्ष उप मुख्य मंत्री , शासन सचिव, कृषि निदेशक के समक्ष भी रखा जा चुका है , व्यापार संघ के मंत्री भाग चन्द झंवर ने बताया कि इस अध्यादेश से मुनीम पल्लेदार ठेले वाले ट्रांसपोर्टर आदि बेरोजगार हो जायेंगे इसलिए इसका विरोध किया जा रहा है और आज तथा कल 2दिनो तक व्यापारिक संस्थान बंद रख कर खाद्य पदार्थ विक्रेता व्यापारियों द्वारा सांकेतिक हड़ताल की जाएगी
राजस्थान खाद्य व्यापार संघ द्वारा आयोजित आम सभा में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है किराज्य की 247 मंडिया कल रविवार 24अगस्त तक पूर्णतः बंद रहेंगी इसी समर्थन में नसीराबाद व्यापार संघ ने भी बन्द की घोषणा की है सुभाष चंद्र अनाज मंडी के बैनर तले दिए गए ज्ञापन में उक्त अध्यादेश कोवापस लिए जाने की मांग की गई है , ज्ञापन की प्रतियां क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लांबा, सचिव कृषि उपज मंडी अजमेर, राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ जयपुर को भी प्रेषित की गई है इस मौके पर कृष्ण मुरारी गोयल सुनील माहेश्वरी भागचंद झंवर, अजय चौकड़ीवाल चन्द्र प्रकाश माहेश्वरीकपिल चौकड़ी वाल गोविंद सिंघल नितिन सिंहल ड़ीघन श्याम मांगधड़ा , टीकम चन्द लोंगवानी सहित बड़ी संख्या में मंडी के किराना व्यापारी गण मौजूद रहे
