Logo
ब्रेकिंग
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ... एम.एल.डी. एकेडमी के विद्यार्थियों ने हस्तलेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

नसीराबाद के यश बिदावत बने उपखंड के पहले FIDE रेटेड शतरंज खिलाड़ी, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया लोहा

 

नसीराबाद(योगेन्द्र बुलचन्दानी )कस्बे के युवा शतरंज खिलाड़ी यश बिदावत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा 1 सितम्बर को जारी की गई नई रेटेड खिलाड़ियों की सूची में यश बिदावत का नाम शामिल किया गया है। यश ने रैपिड फॉर्मेट में 1607 तथा ब्लिट्ज फॉर्मेट में 1517 रेटिंग प्राप्त की है।इस उपलब्धि के साथ ही यश बिदावत नसीराबाद के पहले FIDE रेटेड शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं।

उदयपुर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन

यश बिदावत ने यह मुकाम उदयपुर में आयोजित इंटरनेशनल ओपन FIDE रैपिड/ब्लिट्ज रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हासिल किया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने रैपिड फॉर्मेट में तीन FIDE रेटेड खिलाड़ियों को पराजित करते हुए चार अंक अर्जित किए, जिससे उनकी रेटिंग 1607 तय हुई। वहीं ब्लिट्ज फॉर्मेट में यश ने 4.5 अंक अर्जित किए और 1517 रेटिंग हासिल की।

पहले से ही कैंडिडेट मास्टर

गौरतलब है कि यश बिदावत नसीराबाद के पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें FIDE ऑनलाइन एरेना (FOA) पर कैंडिडेट मास्टर का खिताब भी मिल चुका है।

परिवार का आभार

अपनी इस सफलता का श्रेय यश बिदावत ने अपने पिता अमित बिदावत, माता एडवोकेट गुंजन बिदावत को दिया है। साथ ही उन्होंने अपने दादा स्व. प्रेमचंद बिदावत के आशीर्वाद को भी इस सफलता का मुख्य आधार बताया।

क्षेत्र में हर्ष की लहर

यश की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा नसीराबाद क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। स्थानीय खेलप्रेमियों और शिक्षाविदों का कहना है कि यश की मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया है कि कस्बे की प्रतिभाएं भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।यश बिदावत की यह सफलता नसीराबाद के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।